मुलायम बोले फोन का इस्तेमाल कम करें, सभी कॉल रिकॉर्ड होती है
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में है। इस बार मुलायम सिंह यादव ने मोबाइल को खतरा बताया है।
मुलायम सिंह ने कहा कि फोन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल किसी का भरोसा नहीं है कब कौन सा फोन रिकॉर्ड हो रहा हो, इसलिए फोन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
धरने के बाद दर्ज हुई मुलायम के खिलाफ एफआईआर
मुलायम ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कम से कम फोन इस्तेमाल करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि एक बार मैं भी इस जाल में फंस गया था और मेरा भी फोन रिकॉर्ड किया गया था।
वहीं अखिलेश यादव ने भी प्रदेश के अधिकारियों को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर आपकी वजह से मेरी नौकरी गयी तो आपके लिए सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी काम नहीं करते हैं तो उसके परिणाम भुगतने होंगे।
अखिलेश ने कहा कि अगर अधिकारी उनकी नौकरी छीनने की कोशिश करेंगे तो उन्हें भी इसके परिणाम झेलने होंगे। अखिलेश ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी सरकार 2017 में वापसी करेगी और ऐसे में अधिकारी अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करें।













Click it and Unblock the Notifications