लोकसभा चुनाव के लिये मुलायम ने कसी कमर, 29 से शुरु करेंगे प्रचार अभियान

SP chief and former Uttar Pradesh Chief Minister Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारियां युद्ध स्‍तर पर शुरु हो चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेन्‍द्र मोदी और कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने इस मद्देनजर उत्‍तर प्रदेश को सबसे पहले टारगेट किया है और रैलियों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया और केंद्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले मुलायम सिंह यादव कैसे पीछे रह सकते हैं।

मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान अब 29 अक्टूबर से शुरू करने जा रहे हैं। अपने इस चुनावी अभियान में मुलायम सिंह यादव पूरे प्रदेश में 18 रैलियां करेंगे। मुलायम के रैलियों की शुरुआत आजमगढ़ से होगी। मुलायम और उनके बेटे एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवई में बुधवार को हुई राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि सपा द्वारा राज्य के सभी 18 मंडलों में रैलियां आयोजित की जाएंगी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम इन रैलियों को संबोधित करेंगे। सपा के प्रदेश प्रवक्‍ता व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने मीडिया को बताया कि बोर्ड की बैठक में ये तय किया गया है कि सपा अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों और अपनी नीतियों का प्रचार-प्रसार रैलियों के माध्यम से करेगी। पहली रैली 29 अक्टूबर को आजमगढ़ में होगी जिसे सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश संबोधित करेंगे।

इससे पहले सपा नेतृत्व बीते पांच अक्टूबर को इटावा और मैनपुरी में रैलियां करके उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाला था, लेकिन खराब मौसम के चलते इन रैलियों को स्थगित करना पड़ा। उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बुधवार को अलीगढ़ और रामपुर में रैली करके चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी उत्तर प्रदेश में 19 अक्टूबर से रैलियां करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+