यूपी सरकार ने कहा, शुक्रवार को मोदी ना जाएं मंदिर

narendra modi
लखनऊ। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी मिशन 2014 में जुट गए है। इसी मिशन के तहत मोदी शुक्रवार उत्तर प्रदेश के बनारस शहर में रैली करने जा रहे हैं। बनारस में विशाल रैली को संबोधित करने के बाद मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन मंदिर दर्शन के लिए जाना चाहते है, लेकिन मोदी के मंदिर दर्शन ने बनारस जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है। जिला प्रशासन ने उनसे आग्रह किया है कि वह रैली के लिए जब आएं, तो शहर के दो सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में दर्शन करने के लिए न जाएं।

दरअसल प्रशासन को लगता है कि रैली में आई लाखों की भीड़ को संभालने के फेर में पुलिस बल कम पड़ सकता है। शुक्रवार को मोदी की रैली है और उसी दिन जुम्मे की नमाज भी है। ऐसे में अगर मोदी मंदिर दर्सन के लिए गए तो उनकी सुरक्षा के इंतजाम ठीक ढंग से नहीं हो पाएंगे। गौरतलब है कि मोदी हमेशा ने आंतकवादियों के निशाने पर रहे है। ऐसे में यूपी पुलिस उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक का रिस्क नहीं उठाना चाहती है। गुजरात के मुख्यमंत्री के बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लंबे वक्त से चल रही है।

बीजेपी मोदी की इस रैली को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। नरेंद्र मोदी ने प्रशासन को यह संदेश दिया कि विजय शंखनाद रैली वाले दिन वो काशी विश्वनाथ मंदिर और संकट मोचन मंदिर दर्शन के लिए जाना चाहते है, लेकिन जिला प्रशासन ऐसा नहीं चाहता है। जिला प्रशासन ने इस बावत मोदी को खत लिखकर आग्रह किया है। दरअसल जिला प्रशासन के मुताबिक मोदी की रैली में 3 लाख लोग शामिल होने वाले है साथ ही इसी दिन जुम्मे की नमाज भी पढ़ी जाएगी। ऐसे में मंदिर में सुरक्षा देना यूपी पुलिस के लिए मुमकिन नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+