यूपी में 10000 रुपए तक के मोबाइल फोन की कीमतों में भारी कटौती
लखनऊ। स्मार्ट फोन का शौक रखने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार के नये कर निर्धारण के बाद 10 हजार रुपए तक की कीमत तक के फोन की कीमतों में कमी आयी है।

राज्य सरकार ने 10 हजार रूपए तक के फोन की कीमतों में भारी कटौती करते चार से 12.50 फीसदी तक के टैक्स की कटौती की है। मोबाइल चार्चर की कीमतों में भी 9.50 फीसदी टैक्स की कमी के बाद फोन की कीमतों में कमी आ सकती है।
सरकार ने 10 हजार के मोबइल पर चार फीसदी वैट की कमी की गयी है। वहीं चार्जर की कीमतों में पांच फीसदी की कटौती का प्रस्ताव भेजा है।
दरअसल मोबाइल फोन के साथ आने वाले चार्जर की कीमत को लेकर उठे विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चार्जर को मोबाइल फोन का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए इसकी कीमतों को रिवाइज करने को कहा था।
ऐसे में अगर मोबाइल फोन के चार्जर की कीमत को अलग करें तो मोबाइल फोन की कीमत को लेकर काफी विवाद हो सकता है इसी विवाद से बचने के लिए सरकार दोनों ही उत्पादों पर टैक्स को एक बार फिर से रिवाइज कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications