शिवपाल सिंह के बेटे की शादी में जा रहे सपा विधायक की सड़क हादसे में मृत्यु
लखनऊ। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे सपा विधायक इरफान अली की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। इरफान अली अपनी कार से बेटे के संग सैफई जा रहे थे, हादसे में सपा के पूर्व जनरल सेक्रेटरी केपी यादव और ड्राइवर की भी मौत हो गयी।
Pics: सात फेरों के बंधन में बंधे आदित्य-राजलक्ष्मी

वहीं इरफान अली के बेटे फहीम को दिल्ली में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। कार में एक गनर भी मौजूद था वह भी हादसे में घायल हो गया है, उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं चश्मदीदों का कहना है कि कार कछला के पास काफी तेज रफ्तार से आ रही थी उसी समय ड्राइवर ने कार से संतुलन खो दिया और वह पलट गयी। कार में एमएलए के साथ उनका बेटा फहीम, पार्टी के पूर्व जनरल सेक्रेटरी केपी यादव और गनर मौजूद थे।
VIDEO: संगीत सेरेमनी में डिंपल यादव का चिटियां कलाईयां डांस
आपको बता दें कि शिवपाल सिंह के बेटे आदित्य यादव की आज सैफई में शादी है। शादी में मुलायम सिंह, लालू प्रसाद यादव, अमर सिंह, जया बच्चन सहित कई आला लोग शामिल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications