मिशन मोड पर गांवों में बिजली पहुंचाने का काम, यूपी बिहार सबसे आगे
लखनऊ। केंद्र सरकार देशभर में बिजली पहुंचाने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। बिहार के 1752 तो यूपी के 1305 गांवों का विद्युतीकरण कर दिया गया है। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) के तहत 14 मार्च से 20 मार्च के दौरान देश भर में 337 गांवों का विद्युतीकरण किया गया है।
2022 तक 24X7 बिजली के लिये एक और ठोस कदम

महज एक हफ्ते में इन प्रदेशों के सैकड़ों गांवों में पहुंची बिजली
इनमें से ओडिसा के 67 गांव, झारखंड के 49 गांव, उत्तर प्रदेश के 66 गांव, अरुणाचल प्रदेश के 30 गांव, बिहार के 41 गांव, असम के 49 गांव, छत्तीसगढ़ के 12 गांव, मध्य प्रदेश के 9 गांव, राजस्थान के 11 गांव और हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और जम्मू एवं कश्मीर के एक-एक गांव शामिल हैं।
%u092E%u093F%u0936%u0928 %u092E%u094B%u0921 %u092A%u0930 %u0917%u093E%u0902%u0935%u094B%u0902 %u092E%u0947%u0902 %u092C%u093F%u091C%u0932%u0940 %u092A%u0939%u0941%u0902%u091A%u093E%u0928%u0947 %u0915%u093E %u0915%u093E%u092E
1 मई 2018 तक सभी गांवो में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष स्वततंत्रता दिवस के मौके पर कहा था कि केंद्र सरकार 1000 दिन के भीतर यानी 1मई, 2018 तक बिजली से वंचित 18,452 गांवों में बिजली पहुंचा देंगे। इन जगहों पर तय समयसीमा के अंतर्रगत बिजली पहुंचाने का काम जोरो से चल रहा है। बिजली पहुंचाने के लिए 12 महीनें का पूरा खाका खींचा गया है और इसे 12 अलग-अलग चरणों में बांटा गया है।
भौगोलिक बाध्यता बिजली पहुंचानें में बाधा नहीं बनेगी
वर्ष 2015-16 के बीच अभी तक कुल 6816 गावों में बिजली पहुंचा दी गई है। जबकि बचे हुए 11,636 गांवों में से 7976 गांवों को ग्रिड के जरिए विद्युतीकृत किया जाएगा। उन 3205 गांवों को ऑफ-ग्रिड के जरिए बिजली से जोड़ा जाएगा, जहां भौगोलिक बाध्यताओं के कारण ग्रिड के जरिए बिजली पहुंचाना संभव नहीं है।
केंद्र सरकार मिशन मोड पर कर रही है गांवों को विद्युतीकरण
455 गांवों को राज्य सरकारें विद्युतीकृत करेंगी। वहीं अप्रैल 2015 से 14 अगस्त 2015 के दौरान 1654 गांवों का विद्युतीकरण किया गया और भारत सरकार द्वारा इस काम को मिशन मोड में चलाने की पहल के बाद 15 अगस्त, 2015 से 20 मार्च, 2016 तक 4839 अतिरिक्त गांवों का विद्युतीकरण कर दिया गया है।
यहां देख सकते हैं पूरा विवरण
विद्युतीकरण की प्रक्रिया की प्रगति http://garv.gov.in/dashboard में देखी जा सकती है। विद्युतीकरण की प्रक्रिया के बारे में ताजा जानकारी
यूपी का हाल
यूपी के कुल 1305 गांवों का हुआ विद्युतीकरण
उत्तर प्रदेश में कुल 1305 गांवों का विद्युतीकरण कर दिया गया है। जबकि 1529 गांवों में विद्युतीकरण होना बाकी है।
इन शहरों के गांवों मे अभी भी बिजली की दरकार
सबसे अधिक बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, लखनऊ और मुजफ्फरनगर के गांवों में होना है विद्युतीकरण।
इन शहरों के गांवों का विद्युतीकरण होना बाकी
बदायूं के कुल 409 गांव, बिजनौर के 285 गांव, बुलंदशहर के 100, लखनऊ के 265, मुजफ्फरनगर के 102 गांवों का विद्युतीकरण होना बाकी है।
इन शहरों में सर्वाधिक गांवों का हुआ विद्युतीकरण
बरेली के 110, बिजनौर के 238, बदायूं के 286, बुलंदशर के 92, लखनऊ के 265, गांवों का विद्युतीकरण हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications