अल्पसंख्यक आयोग ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- मदरसों में हिंदी में भी दर्ज हों बच्चों के नाम
Lucknow News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर यूपी के समस्त मदरसों में उपस्थिति पंजिका में दर्ज नाम व अन्य विवरण राष्ट्र भाषा हिन्दी में भी दर्ज करवाने का अनुरोध किया है। आयोग का कहना है कि मदरसों में निरीक्षण के दौरान रजिस्टरों में छात्रों का नाम उर्दू में लिखे होने और अन्य रिकॉर्ड में उर्दू भाषा में होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अल्पसंख्यक आयोग ने पत्र में कहा कि यूपी के विभिन्न जिलों का दौरा किया गया। जिसमें हम लोगों ने विभिन्न मान्यता प्राप्त एवं अनुदानित मदरसो का दौरा किया। जहां हम सदस्यगणों द्वारा अनेक अनियमिताए पाई गई। जिसमें मदरसों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों की उपस्थिति पंजिका में उर्दू में नाम लिखे पाए गए। ऐसी स्थिति में हम लोगों को वस्तुस्थिति समझने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने पत्र में कहा कि उर्दू भाषा नें नाम लिखे होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि शिक्षककगणों का नाम क्या है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के नाम फर्जी होने की संभावना प्रबल है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हम लोगों को काफी समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि मदरसों में शैक्षिक विवरण उर्दू के साथ हिंदी में भी दर्ज करवाने का अनुरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications