मां की डांट के बाद फेसबुक प्रेमी के साथ भागी किशोरी
लखनऊ। प्रेम प्रसंग के चलते 14 साल की मासूम लड़की मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से भागने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने किशोरी को महज 20 घंटे के भीतर खोज निकाला। लखनऊ के इंदिरानगर में रहने वाली किशोरी फेसबुक पर एक लड़के से चैटिंग करती थी और उससे मिलने के लिए घर से भाग निकली।

जिसके बाद किशोरी की मां ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोर्ट के जरिए मामला दर्ज कराया। वहीं किशोरी की फोन डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरु की और उसे चारबाग से सकुशल पकड़ा गया। किशोरी का त्रिवेणी नगर में रहने वाले गौरव सिंह के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पुलिस की मानें तो किशोरी अपनी मां और एक भाई के साथ रहती है जबकि उसका पिता किसी और महिला के साथ रहता है। किशोरी के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने के बाद मां ने उसका फोन छीन लिया और उसे काफी डांटा जिसके बाद वह घर से भाग निकली थी। पुलिस गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है साथ ही किशोरी का मेडकल चेकअप करा रही है। अभी तक किसी भी अपहरण या दुष्कर्म का मामला सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications