राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने वसीम रिजवी पर ठोका मानहानि का केस, रिजवी बोले- देंगे जवाब
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहिसन रजा ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए है। राज्यमंत्री मोहिसन रजा ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कराया है। यह मुकदमा लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि मोहसिन रजा यह मुकदमा उन पर वसीम रिजवी की ओर से लगाए गए झूठे आरोपों के चलते दर्ज कराया है। फिलहाल कोर्ट ने मामले में 9 सितम्बर की अगली तारीख सुनवाई के लिए तय की है।
Recommended Video

दरअसल, मामला उन्नाव के सफीपुर का था, जहां के मोहसिन रजा पुश्तैनी रूप से रहने वाले हैं। वसीम रिजवी के मुताबिक, मोहसिन रजा ने अपनी खानदानी वक्फ़ को मनमाने तरीके से बेच दिया, जिस मामले का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने मामले की जांच कराने की भी बात कही थी। हालांकि इन सबके बीच वक्त बीतने के साथ ही वसीम रिज़वी का चेयरमैन पद भी चला गया। अब सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने इस मामले में वसीम रिजवी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
मंत्री मोहसिन रजा के वकील मनीष कुमार त्रिपाठी ने कहा है, 'मोहसिन रजा की ओर से बुधवार को शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ झूठे आरोपों को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है।' उन्होंने कहा है कि वसीम रिजवी ने मंत्री मोहसिन रजा की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से यह मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं जबकि इसके खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिले हैं और अब हमारी ओर से सभी सबूतों के साथ उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
'अब कोर्ट में देंगे जवाब'
वसीम रिजवी का इस मामले को लेकर यह कहना है, 'हमने किसी की कोई मानहानि की है, जो चीज फाइल पर है, हमने उन्हीं चीजों को लोगों के सामने लाया है। ऐसे में अगर हमारे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है, तो इसका जवाब भी अब हम कोर्ट में ही देंगे।'












Click it and Unblock the Notifications