पहले दलित, फिर मुस्लमान और अब योगी के मंत्री बोले-जाट थे हनुमान
Lucknow News लखनऊ। हनुमान जी की जाति को लेकर अभी बवाल थमा नहीं था कि बीजेपी के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीति को गर्मा दिया है। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि 'हनुमान जी 'जाट' थे क्योंकि जाट ही दूसरों के मामलों में अपनी टांग फंसाता है। हनुमान जी ने भगवान दास के रुप में राम जी के साथ युद्ध में शामिल हुई थे। इसलिए मुझे लगता है कि हनुमान जी जाट थे'।

क्या कहा बुक्कल नवाब ने?
इससे पहले हनुमान जी को लेकर भाजपा के मंत्री बुक्कल नवाब ने कहा था कि हमारा मानना है कि हनुमान जी मुसलमान थे, इसलिए मुसलमानों के अंदर जो नाम रखा जाता है रहमान, रमजान, फरमान जिशन, कुरबान जीतने भी नाम रखे जाते हैं वो करीब-करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की बात है तो वो हर जाति, धर्म, हर मजहब के थे और हर धर्म के प्यारे थे। उन्होंने कहा कि हमारे हिन्दु भाइयों के अंदर ही देखिए कितने लोगों के नाम हनुमान जी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा की लीक से मिलते जुलते नाम रखना हमारे यहां मुसलमानों में है। जैस कि इमरान, सुल्तान इत्यादि जितने भी नाम मिलते हैं ये सब हनुमान जी से मिलते जुलते हैं।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया था विवादित बयान
बता दें कि राजस्थान में हुई चुनावी जनसभा के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी की जाति को लेकर बड़ा बयान दिया था। राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कथित तौर पर कहा था कि हनुमान जी दलित हैं। उन्होंने चौपाइयों के जरिए लोगों से बीजेपी को जिताने की अपील भी की थी। योगी ने कहा था कि एक ऐसे लोक देवता हैं जो अब स्वयं वनवासी हैं, गिरवासी हैं, दलीत हैं वंचित हैं।
योगी बोले- मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया
वहीं अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उन्होंने सिर्फ ये कहा था कि जो दबे कुचले और वंचित थे, उनको बजरंगबली ताकत देते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस वक्त मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। बता दें कि योगी आदित्यनाथ के इस बायन के बाद विपक्षी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था।












Click it and Unblock the Notifications