लखनऊ मेट्रो का काम दिसंबर में शुरू होगा

Metro
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का काम दिसंबर में प्रारंभ होगा। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी।

इस चरण में अमौसी-आलमबाग, आलमबाग-महानगर और महानगर से मुंशीपुलिया तक का काम शामिल होगा। मेट्रो के चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने कहा कि निर्माण के पहले चरण में सड़कों पर काम होगा और मेट्रो स्टेशनों के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

कंपनी रजिस्ट्रार ने मंगलवार को लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) नाम को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने कहा कि कंपनी का लोगो तय होने और अनावरण होने के बाद इसके नाम को 20 अक्टूबर तक पंजीकृत करा लिया जाएगा। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+