गोमती नदी में मिली KGMU की नर्सिंग की छात्रा की लाश, ​आखिरी बार पिता से फोन पर कही थी ये बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हजरतगंज इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नर्सिंग की छात्रा का शव गोमती नदी में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मल्लाहों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पहचान कराने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा गुरुवार को घर में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में रुकने की बात कहकर निकली थी। छात्रा की हत्या की गई है या फिर ये आत्महत्या का मामला है, पुलिस ऐसे तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर आगे की तफ्तीश कर रही है। वहीं, छात्रा की मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

Recommended Video

    गोमती नदी में मिली KGMU की नर्सिंग की छात्रा की लाश, ​आखिरी बार पिता से फोन पर कही थी ये बात
    medical student found dead in gomti river lucknow

    केजीएमयू में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी छात्रा

    जानकारी के अनुसार, घटना हजरतगंज थाना क्षेत्र की है। राजधानी में शुक्रवार को सुबह से ही बारिश हो रही है। दोपहर को लोगों ने गांधी सेतु के पास गोमती नदी में एक शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मल्लाहों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पहचान कराई तो मृतका की पहचान एक नर्स के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि मृतका केजीएमयू से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। वह एप्रेन भी पहने थी। उसकी पहचान शिवानी श्रीवास्तव (20) के रूप में हुई है।

    पिता से कही थी हॉस्टल में रुकने की बात

    पुलिस के मुताबिक, छात्रा पीजीआई के वृंदावन की रहने वाली है। गुरुवार की रात उसने घर ना जाकर केजीएमयू के हॉस्टल में रुकने की बात अपने पिता से कही थी। शुक्रवार की सुबह उसके पिता ने कई बार फोन किया था, लेकिन नंबर पर संपर्क नहीं हो पाया। छात्रा के शव मिलने की जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+