Mayor Sushma Kharakwal: निजी अस्पताल पर बुलडोजर चलवाने की धमकी को लेकर लखनऊ की मेयर ने दी सफाई
लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। हालांकि अस्पताल के कागजात तलब किए गए हैं उनकी जांच होगी।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल सोमवार देर रात बिजनौर इलाके के एक अस्स्पताल में किसी को देखने गईं थीं। आरोप है कि आईसीयू में जाने से पहले कर्मचारियों ने उनसे जूते उतारने को कहा तो वह भड़क गईं। उन्होंने तुरंत बुल्डोजर मंगवाने का अल्टीमेटम दे दिया। इसे मामले के तूल पकड़ने के बाद अब उन्होंने अपनी सफाई में कहा है कि जैसा चल रहा है वैसा कुछ भी नहीं है। मैने अधिकारियों से अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज मांगी है।

अपने स्टाफ को देखने गई थी अस्पताल
निजी अस्पताल पर बुल्डोजर चलवाने की धमकी के बारे में पूछे जाने पर महापौर सुषमा खरकवाल ने कहा कि, मेरे स्टाफ के एक अधिकारी अस्पताल में एडमिट थे। मैं उनको देखने गई थी। और इसमें आरोप है कि मैं दलबल के साथ गई थी लेकिन मैं अकेली गई थी। अस्पताल में कैमरे लगे हैं जिनकी फुटेज मंगवाई है। ताकि पता चले कि क्या सच्चाई है।
ये है लखनऊ की मेयर की सफाई
उन्होंने कहा कि, अगर मैं जूते पहन के आईसीयू में गई थी तो उनके फुटेज में होगा। जो अधिकारी भर्ती थे उनके परिजनों का कहना था कि हम वहां के डॉक्टरों से अपनी रिपोर्ट मांग रहे थे ताकि दूसरे डॉक्टरों से सलाह ले सकें लेकिन वो नहीं दे रहे हैं। इसलिए मुझे वहां जाना पड़ा। मैंने जाकर वहां डॉक्टर से बात की लेकिन उन्होंने रिपार्ट देने से इनकार कर दिया।
बुलडोजर चलवाने की बात गलत
मेयर ने कहा कि, " अस्पताल के हेड के कमरे में चली गई। मैंने स्वागत कक्ष में पूछा कि आपके हेड कहां बैठते हैं। जहां तक मेरे साथ अभद्रता की बात है तो ऐसा कुछ नहीं है। बुल्डोजर की बात भी गलत है ऐसा कुछ नहीं किया गया है। लेकिन हां कागजों की पड़ताल की जाएगी।''
अस्पताल के दस्तावेज खंगालने में जुटा निगम
अधिकारियों की मान तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को लग गई। आनन फानन में मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इस मामले को शांत करवाया। बताया जा रहा है कि मेयर खरकवाल नगर निगम में कार्यरत एक अधिकारी को देखने पहुंची थीं। नगर निगम अब अस्पताल के दस्तावेज खंगाल रहा है ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications