मायावती ने योगी आदित्यनाथ पर बोला बड़ा हमला, कहा- नहीं संभल रही है यूपी तो मठ में जाएं वापस
लखनऊ। हाथरस के बाद बलरामपुर जिले में हुई 22 वर्षीय छात्र के साथ हैवानियत पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला। मायावती ने कहा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यूपी नहीं संभल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि सीएम योगी आदित्यनाथ को हटाकर किसी अन्य को मुख्यमंत्री बनाया जाए। मायावती यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और योगी आदित्यनाथ को वापस मठ में भेजे।'

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाथरस जिले के बाद बलरामपुर जिले में भी 22 वर्षीय दलित छात्र के साथ हैवानियत की घटना दोहराई गई। छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ और फिर उसकी मौत भी हो गई। मायावती ने कहा कि हाथरस की घटना के बाद मुझे ऐसा लग रहा था कि शायद यूपी सरकार कुछ हरकत में आएगी। यूपी के मनचले लोग जो बहन-बेटियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, उन पर अंकुश लगाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ।
आज सुबह मैंने बलरामपुर की एक घटना न्यूज़ में देखी जिसने मुझे झकझोर कर रख दिया। उत्तर प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, बलात्कारियों एवं अन्य अराजक तत्वों का राज चल रहा है। यहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। खासकर इस सरकार में यहां की बहन-बेटियां बिलकुल सुरक्षित नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि सीएम योगी आदित्यनाथ को हटाकर किसी अन्य को मुख्यमंत्री बनाया जाए।
Recommended Video
सूबे में नेतृत्व परिवर्तन की मांग
मायावती यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा कि उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। आरएसएस के दबाव में बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री तो बना दिया, लेकिन अब उनसे प्रदेश नहीं संभल रहा है। प्रदेश में गुंडों और बलात्कारियों का राज है। आज बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। केंद्र सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और योगी आदित्यनाथ को वापस मठ में भेजे। अगर उन्हें मंदिर पसंद नहीं है, तो उन्हें राम मंदिर निर्माण का काम सौंपा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications