यूपी-उत्तराखंड में 'एकला चलों' की राह पर BSP, मिशन 2022 को लेकर इस रणनीति पर कर रहीं काम
यूपी-उत्तराखंड में 'एकला चलों' की राह पर BSP, मिशन 2022 को लेकर इस रणनीति पर कर रहीं काम
लखनऊ, जून 27: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन के प्रयास में जुट गई हैं। तो वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने किसी भी दल के साथ गठबंधन करने से साफ इंकार कर दिया है। मायावती ने रविवार को ऐलान करते हुए कहा, 'यूपी व उत्तराखंड में बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी, वो अकेले ही चुनाव मैदान में उतेगी।'
Recommended Video

अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही बीएसपी ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पार्टी ने नाराज होकर या फिर किसी गलतफहमी में निकाले गए कैडर के नेताओं को मनाने की कवायद शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, मायावती ने स्वयं इसके लिए पहले शुरू की है, जिससे संगठन को मजबूती मिल सके। प्रयागराज, वाराणसी मिर्जापुर मंडल में यह काम शुरू हो गया है। पश्चिमी यूपी में बाहर गए पुराने नेताओं से सेक्टर प्रभारी संपर्क कर रहे हैं।
दरअसल, पिछले साढ़े चार साल में कई कद्दावर नेता या तो पार्टी छोड़ चुके हैं या फिर मायावती ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। ऐसे में जब विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का वक्त बचा है तो संगठन को फिर से मजबूत करना पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। लिहाजा मायावती ने संगठन को मजबूत करने की कमान खुद संभाली है। वह खुद प्रत्येक मंडल की समीक्षा कर रही हैं। मुख्य सेक्टर प्रभारियों को माह के अंत तक बूथ स्तर तक संगठन को दुरस्त करने को कहा है, जिससे अगले दो महीनों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी जाएं।
AIMIM से गठबंधन की खबरों का किया मायावती ने खंडन
इसी के साथ ही रविवार को मायावती ने ट्वीट कर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम गठबंधन की खबरों का खंडन कर दिया। मायावती ने कहा, 'एक न्यूज़ चैनल में कल से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा आम चुनाव ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम व बीएसपी मिलकर लड़ेगी। यह खबर पूर्णत: गलत, भ्रमक व तथ्यहीन है। इसमें खबर में रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है तथा बीएसपी इसका जोरदार खंडन करती है।'
अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती ने कहा, 'गठबंधन के संबंध में पार्टी द्वारा फिर से यह स्पष्ट किया जाता है कि पंजाब को छोड़कर, यूपी व उत्तराखंड प्रदेश में अगले वर्ष के प्रारंभ में होने वाला विधानसभा का यह आमचुनाव बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबन्धन करके नहीं लड़ेगी अर्थात् अकेले ही लड़ेगी।'












Click it and Unblock the Notifications