अंबेडकर रैली में मायावती ने सपा, मोदी और राहुल पर बोला धावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने फूंक दिया है। मायावती ने आज सपा और भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां लोगों के सपनों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल हुई हैं। मायावती ने कहा कि सपा और भाजपा को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है, उन्होंने कहा कि हमें ना सिर्फ उन्हें बाहर करना है बल्कि उनके उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त करानी हैं।

Mayawati hits hard on BJP SP and congress gives push to election campaign

बाबा साहब अंबेडकर की 125 जयंती के मौके पर बोलते हुए मायवती ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी तो कांग्रेस ने दलित छात्रों की सुध नहीं ली। रोहित वेमुला आत्महत्या प्रकरण पर मायावती ने राहुल गांधी को युवराज की संज्ञा देते हुए कहा कि वह अब नाटक कर रहे हैं।

4 बंगले, 13 करोड़ रुपए, 18.5 किलोग्राम चांदी है मायावती के पास

समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है जब सपा, कांग्रेस और भाजपा को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पीएम अपने वादे पूरे करने में विफल रहे हैं। चाहे वो फिर काले धन का मुद्दा हो या कोई और मुद्दा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार पूरे देश में कम हो रहा है। पीएम की विदेश यात्राओं पर भी माया ने हमला बोलते हुए कहा कि वह खुद की ही पीठ थपथपा रहे हैं और लोगों के पैसे फिजूल खर्च कर रहे हैं। साथ ही भाजपा पर उन्होंने देशभर में आरएसएस का एजेंडा थोपने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+