जब से राजनीति में आई हूं, कोई फिल्म नहीं देखी क्योंकि टाइम नहीं है: माया
लखनऊ। आमिर खां की फिल्म पीके जितना धूम बॉक्स ऑफिस पर मचाई है उससे कहीं ज्यादा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन चुकी है। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे लैपटॉप पर डाउनलोड कर देखा और सूबे में टैक्स फ्री भी कर दिया लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने अबतक इस फिल्म को नहीं देखी है। मायावती ने कहा कि 'राजनीति में आने के बाद मैंने कभी फिल्म ही नहीं देखी, क्योंकि मेरे पास इसके लिए समय ही नहीं है।'

मायावती अपना 'स्क्रिप्ट राइटर' बदलें
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा है कि नए साल में भी बसपा अध्यक्ष मायावती पुराना राग अलापना नहीं भूलीं। उनके रिकार्ड की सुई उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति राज की मांग पर आकर ही टिक जाती है। सपा ने कहा कि अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में मायावती वही सब कहती रहीं जो पिछले कई वर्षो से दुहरा रही हैं। उनको कायदे से अब अपना स्क्रिप्ट राइटर बदल लेना चाहिए, क्योंकि वह पुराने पन्ने ही उन्हें पढ़ने के लिए दे देता है।












Click it and Unblock the Notifications