पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर मायावती ने जाहिर की चिंता, ट्वीट कर कही ये बात

Mayawati on Rising Prices Of Petrol And Diesel: लखनऊ। देश में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Chief Mayawati) ने चिंता जाहिर की है। मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से जूझ रही देश की जनता और यहां की बदहाल अर्थव्यवस्था को थोड़ा संभालने के लिए तेल की कीमतों को अगर नियंत्रित और कम रखा जाए तो बेहतर होगा। बता दें, पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को पेट्रोल 83.98 रुपए और डीजल 74.74 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

Mayawati expresses concern over rising prices of petrol and diesel

मायावती ने जाहिर की चिंता

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया, 'देश में खासकर पेट्रोल व डीजल की कीमत जिस मनमाने ढंग से लगातार बढ़ाई जा रही है वह अति-चिन्ताजनक स्थिति पैदा कर रही है। कोरोना महामारी से जुझ रही देश की जनता व यहाँ की बदहाल अर्थव्यवस्था को थोड़ा संभालने के लिए तेल की कीमतों को यदि नियंत्रित व कम रखा जाए तो बेहतर।' लखनऊ में शुक्रवार को पेट्रोल 83.98 रुपए और डीजल 74.74 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, नोएडा में पेट्रोल 84.06 रुपये और डीजल 74.82 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी

गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। माना जा रहा है कि पेट्रोल कीमतों पर जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोलियम मंत्रालय ने सरकार से ऊंची पेट्रोल, डीजल कीमतों पर राहत देने की सिफारिश की है। माना जा रहा है कि कोरोना काल में पेट्रोल डीजल पर बढ़ाए गए उत्पाद शुल्क में 50 फीसदी कटौती करके पेट्रोल के दाम 5 रुपए प्रति लीटर तक कम किए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+