Azamgarh case : मायावती ने सरकार से की मांग- दोषी पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई

लखनऊ, 06 जुलाई: आजमगढ़ में पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब बीएसपी प्रमुख मायावती का बयान सामने आया है। मायावती ने पुलिस के इस कृत्य को अति शर्मनाक बताते हुए सरकार से इस घटना का शीघ्र संज्ञान लेकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई और पीड़ितों की आर्थिक भरपाई करने की मांग की है। मायावती ने कहा कि बीएसपी का एक प्रतिनिधिमण्डल पूर्व विधायक गया चरण दिनकर के नेतृत्व में पीड़ितों से मिलने गांव का दौरा भी करेगा।

mayawati demands strict action against policemen in azamgarh case

क्या है पूरा मामला ?

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में मंगलवार की रात मारपीट की सूचना पर पुलिस की टीम बीच-बचाव करने पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, मंगरी बाजार में डॉ. आनंद विश्वास के पुत्र और पलिया गांव के कुछ लोगों के बीच लड़की से बात करने के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। सूचना पर रौनापार पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने पलिया गांव के प्रधान पति मुन्ना पासवान को को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने सिपाही विवेक त्रिपाठी और मुखराम यादव को मारपीट कर घायल कर दिया।

Recommended Video

    Azamgarh में दलित घरों पर Police Action पर Priyanka Gandhi ने किया Tweet । वनइंडिया हिंदी

    पुलिस पर जेसीबी से तोड़फोड़, लूटपाट करने का आरोप

    सिपाहियों पर हमले की खबर मिलने पर थानाध्यक्ष रौनापार फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और घायल सिपाहियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और आरोपितों की तलाश शुरू की। हालांकि, घटना के बाद से ही आरोपित फरार हो गए। इधर, कई थानों की पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगवाकर मुन्ना पासवान, स्वतंत्र पासवान, राजपति और बृजभान पासवान सहित आधा दर्जन लोगों के घरों पर तोड़फोड़ कर दी। प्रधान के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर को भी जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने लूटपाट और अभद्रता भी की है।

    मायावती ने कहा- दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार

    इस घटना पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''आजमगढ़ पुलिस द्वारा पलिया गाँव के पीड़ित दलितों को न्याय देने के बजाय उनपर ही अत्याचारियों के दबाव में आकर खुद भी जुल्म-ज्यादती करना व उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाना अति-शर्मनाक। सरकार इस घटना का शीघ्र संज्ञान लेकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई व पीड़ितों की आर्थिक भरपाई करे। साथ ही, अत्याचारियों व पुलिस द्वारा भी दलितों के उत्पीड़न की इस ताजा घटना की गंभीरता को देखते हुए बीएसपी का एक प्रतिनिधिमण्डल श्री गया चरण दिनकर, पूर्व एमएलए के नेतृत्व में पीड़ितों से मिलने शीघ्र ही गाँव का दौरा करेगा।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+