राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव में किसका समर्थन करेगी BSP, मायावती ने खोले पत्ते

लखनऊ, 03 अगस्त: बीएसपी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार की सुबह इसकी औपचारिक रूप से घोषणा भी कर दी है।

Recommended Video

    Vice President Election 2022: NDA उम्मीदवार Jagdeep Dhankhar का वोट देगी BSP | वनइंडिया हिंदी *News
    Mayawati announces BSP support for NDA candidate for Vice Presidential election Jagdeep Dhankhar

    मायावती ने किया जगदीप धनखड़ को समर्थन का ऐलान

    बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट में लिखा, ''सर्वविदित है कि देश के सर्वाेच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक 6 अगस्त को चुनाव होने जा रहा है।''

    मायावती ने अपने अगले ट्वीट में कहा, ''बीएसपी ने ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित व अपनी मूवमेन्ट को भी ध्यान में रखकर श्री जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं।''

    18 जुलाई को धनखड़ ने किया था नामांकन, कही थी ये बात

    एनडीए के उम्मीदवार के रूप में जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को अपना नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी नेता मौजूद रहे थे। धनखड़ ने कहा था, ''मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे जैसा आम आदमी को ऐसा मौका दिया जाएगा। एक किसान के बेटे ने आज नामांकन दाखिल किया है। इस अवसर के लिए पीएम मोदी और नेतृत्व का आभारी हूं। मैं किसान के घर में पैदा हुआ हूं, कक्षा 6 में पढ़ने के लिए 6 किमी पैदल गया, स्कॉलरशिप के जरिए आगे की पढ़ाई की और आज साधारण किसान के बेटे ने नामांकन दाखिल किया है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+