पत्नी को छेड़ने से रोका तो बदमाशों ने मार दी गोली
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर सड़कों पर घूम रहे हैं और पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने में पूरी तरह से विफल रही है। यूपी के सीतापुर में एक युवक को अपनी पत्नी को छेड़खानी की सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। रिश्ता हुआ कलंकित: दादा ने भर दी पोती की मांग में सिंदूर, की छेड़खानी

सीतापुर के रामपुर कलां गांव के पास सरैंया राजा साहब का है, जहां युवक की पत्नी को कुछ बदमाशों ने छेड़ना शुरु कर दिया। लेकिन जब युवक ने विरोध किया तो उसे बदमाशों ने गोली मार दी।
जानकारी के अनुसार सरैंया राजा साहब निवासी के यहां विश्वंभर मजदूरी करता था। वहीं जब वह किसी काम से बाहर गया था तो उसकी गैरमौजूदगी में तेजपाल व संतोष ने उसकी पत्नी को घर में घुसकर छेड़खानी शुरु कर दी है।
लेकिन इसी बीच जब विश्वंभर घर पहुंचा तो उसने दोनों ही आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो इन दोनों ही ने उसपर गोली चला दी। आनन-फानन में लोगों ने उसे अस्पातल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं मामले की जानकारी पाकर पुलिस ने आरोपियों तफ्तीश शुरु कर दी है। दोनों ही आरोपी अभी तक फरार हैं।












Click it and Unblock the Notifications