एक ही परिवार के 5 सदस्यों पर फेंका तेजाब, 2 मासूम झुलसे
जौनपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तेजाब की खुलेआम बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है। जौनपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है।
लखनऊ में प्रोफेसर की छेड़खानी के चलते ऑटो से कूदी छात्रा

मासूम बच्चे झुलसे
जौनपुर के नगर के ताड़ताला इलाके में रहने वाले परिवार के पांच सदस्यों पर एक व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया है। जिसके चलते दो मासूम बच्चे बुरी तरह से झुलस गये हैं और उनकी हालत गंभीर है। बच्चों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला के कमेंट की वजह से फेंका तेजाब
वहीं तीन अन्य परिवार के सदस्य सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी परिवार की महिला ने आरोपी युवक पर कमेंट किया था जिससे आहत व्यक्ति ने पूरे घर पर तेजाब फेंका है।
मथुरा में जीजा ने सालों पर फेंका तेजाब
वहीं एक तरफ जहां जौनपुर में परिवार के पांच सदस्यों पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया तो दूसरी तरफ मथुरा के गोविंदपुरी में में जीजा ने अपने दो सालों पर तेजाब फेंका दिया है। पीड़ित किशन का कहना है कि जीजा दहेज के लिए अक्सर उनके परिवार पर दबाव बनाते हैं। वह पहले भी परिवार के लोगों पर हमला कर चुके हैं। दोनों ही पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती है।












Click it and Unblock the Notifications