हैरतअंगेज: नाबालिग से पुलिस वालों ने उठवाई मुर्दे की मुंडी, दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

लखनऊ। खाकी के रौब में पुलिस वाले नियमों को ताक पर रख देते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। चारबाग रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के दो सिपाहियों ने एक मासूम को मुर्दे की मुंडी उठाने पर मजबूर किया। सिपाहियों की ये हरकत देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों ने दांतो तले उंगली दबा ली। इससे पहले पटरी पर पडे़ शव को चूहों और कुत्तों ने भी अपना निवाला बनाया। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे को मामले की जानकारी होने के बाद उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को संस्पेंड कर दिया।

lucknow

दरअसल, एक युवक तमिलनाडु से छठ मनाने अपने घर वैशाली घर जा रहा था। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर रामानंद नामक उस युवक का सिर-धड़ से अलग हो गया। उसका शव रेलवे ट्रैक पर काफी देर तक पड़ा रहा। इस बीच कुत्तों और चूहों ने शव को खाया। एक कुत्ता सिर को खींचकर दूर ले गया। इस दौरान पुलिस कहीं नहीं थी। वहां मौजूद यात्री जरूर पत्थर मारकर चूहों और कुत्तों को हटाने की कोशिश करते रहे।

जानकारी के मुताबिक शव हटवाने के जीआरपी के सिपाहियों ने स्टेशन पर यूं ही घूमने वाले एक युवक और एक नाबालिग लड़के को बुलाया, लड़के के इंकार के बावजूद कटा हुआ सिर उठाने को मजबूर किया। रेलवे के बड़े अधिकारियो के संज्ञान में मामला आने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) जावेद अहमद ने एक सब इंस्पे।क्ट र सहित दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

मामले की जांच सीओ जीआरपी आरडी यादव कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+