प्राइवेट पार्ट में छिपा रखा था 20 लाख का सोना, दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट उतरे यात्री की ऐसे खुली पोल

लखनऊ, 15 जुलाई: सोने की तस्करी के लिए लोग तरह-तरह के अजीबोगरीब तरीके अपनाते हैं। ताजा मामला लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट का है। कस्टम के अधिकारियों ने बीते बुधवार को एक शख्स के पास से 20.6 लाख रुपए की कीमत का शुद्ध सोना पकड़ा है। दुबई से लौटा शख्स लाखों रुपए के सोने को अपने प्राइवेट पार्ट (मलाशय) में छिपाकर ले जा रहा था। कस्टम अधिकारियों ने सोना जब्त कर लिया और मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

दुबई से लौटा था यात्री, दो पैकेट में काले टेप में लपेटा था सोना

दुबई से लौटा था यात्री, दो पैकेट में काले टेप में लपेटा था सोना

यात्री ने दुबई से इंडिगो 6ई 1088 की उड़ान भरी थी। साढ़े तीन घंटे बाद लखनऊ में लैंड हुआ। सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक, "सोना पेस्ट के रूप में था, जिसे दो पैकेट में काले टेप में लपेटा गया था। पैकेट का कुल वजन 433 ग्राम था। सोने से टेप और अन्य अशुद्धियों को हटाने के बाद इसका वजन 397 ग्राम होता है।"

अधिकारियों को यात्री पर हुआ शक, प्राइवेट पार्ट से मिला 20 लाख का सोना

अधिकारियों को यात्री पर हुआ शक, प्राइवेट पार्ट से मिला 20 लाख का सोना

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि दुबई से सुबह करीब 11 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे इंडिगो विमान से उतरे यात्रियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अधिकारियों को एक यात्री पर शक हुआ। अधिकारियों ने यात्रा को अलग ले जाकर तलाशी ली और पूछताछ शुरू की। तलाशी में यात्री शरीर के मलाशय वाली जगह से काले टेप से लिपटे दो पैकेट से 397 ग्राम सोना बरामद हुआ।

सोने के बारे जानकारी नहीं दे सकता, न ही कोई कागजात दिखा पाया

सोने के बारे जानकारी नहीं दे सकता, न ही कोई कागजात दिखा पाया

कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यात्री के पास से बरामद सोने की कुल कीमत 20.64 लाख रुपए है। अधिकारियों ने सोने को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर यात्री को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें, बरामद सोने के बारे में जब यात्री से पूछताछ की गई तो वह न तो सही जवाब दे सका और न ही कोई कागजात दिखा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+