लव मैरिज के बाद पत्नी को मार लाश के किए 6 टुकड़े, मुंबई में शुरू हुई लव स्टोरी का लखनऊ में खौफनाक अंत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में रहने वाले समीर की मुलाकात 4 साल पहले मुंबई के बांद्रा में आयशा से हुई। नजदीकियां बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया, लेकिन परिवारवाले तैयार नहीं हुए। साल 2017 में दोनों ने परिजनों को बिना बताए ही निकाह कर लिया। सब कुछ सही चल रहा था। समीर मुंबई में जॉब कर रहा था और आयशा लखनऊ में अपने घर पर रह रही थी। फिर अचानक लॉकडाउन हुआ, समीर घर आया। इसके कुछ दिनों बाद ही इस लव स्टोरी का खौफनाक अंत हो गया।
Recommended Video

छह टुकड़ों में सूटकेट में मिली थी लाश
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कोतवाली नगर क्षेत्र में सफेदाबाद स्थित केवाड़ी मोड़ के पास सात जुलाई को एक सूटकेट मिला। इस सूटकेट में युवती का शव छह टुकड़ों में बरामद हुआ था। पुलिस ने शव की शिनाख्त मुंबई के अंबेडकरनगर टाटा वसहत मार्ग भारतनगर निवासी बादशाह शेख की पुत्री मालन बादशाह शेख उर्फ आयशा के रूप में की। रविवार को पुलिस ने इस मामले का खुलास किया है। आरोपित को सर्विलांस जरिए ट्रेस कर लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के मुंशी पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। वारदात में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।

लव मैरिज करने वाला पति ही निकला कातिल
आयशा को मुंबई की रहने वाली थी। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि आयशा की हत्या पांच जुलाई को आपसी विवाद के बाद लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में सेक्टर 14 में रह रहे उसके पति समीर खान ने की थी। समीर ने लोहे की रॉड का प्रहार कर आयशा की जान ली थी। इसके बाद समीर बाजार से चापड़ और शव को पैक करने के लिए सामान लेकर आया। रात में ही उसने आयशा की लाश के छह टुकड़े किए और उसे सूटकेट में भरा। इसके बाद उसे लेकर हाईवे के किनारे फेंक दिया।

चरित्र पर करने लगा था शक, करवाया था अबॉर्शन
बता दें, समीर मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में एक चिकन शॉप में काम करता था। लॉकडाउन में मार्च माह में लखनऊ लौटा था। लखनऊ लौटने के बाद वह जब भी आयशा को फोन करता तो इंगेज बताता था। समीर को आयशा के चरित्र पर शक होने लगा था। समीर ने बताया कि वह इसी आशंका के चलते आयशा का एक बार अबॉर्शन भी करवा चुका था। पुलिस ने समीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications