12 साल बाद पिता की हत्यारे की हत्या कर शव के 12 टुकड़े किये
लखनऊ। मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें 12 साल बाद बच्चे ने अपने पिता की हत्या का बदला लिया। यही नहीं हत्या के बाद कातिल युवक के 10 टुकड़े कर दिया।

यूपी के मुरादाबाद में आलम खान नाम के सख्श के पिता की वर्ष 2003 में हत्याकर दी गयी थी। आलम के पिता की हत्या रईस ने की थी जी जोकि उनका दोस्त था।
जिस वक्त आलम के पिता की हत्या की गयी थी उस समय आलम की उम्र महज 12 वर्ष थी। अपने पिता की हत्या का कुछ इस कदर आलम के दिमाग पर पड़ा कि वह 12 वर्षों तक अपने पिता के हत्यारे की हत्या का प्लान बनाता रहा।
कुछ दिनों पहले आलम ने रईस को अपने घर शराब पीने के बहाने बुलाया। उसके बाद आलम ने रईस को हथौड़े से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं हत्या के बाद उसने रईस के लाश के कुल्हाड़ी से 12 टुकड़े कर दिये।
हत्या के बाद आलम ने रईश के शव के टुकड़ों को अलग-अलग पैकेट में बांधकर नदी में फेंक दिया। हत्या के वक्त आलम ने अपने कबूलनामे में बताया कि उसने हर साल के हिसाब से रईस के टुकड़े किये। हत्या के वक्त आलम ने घर में म्युजिक सिस्टम की आवाज काफी बढ़ा दी ताकि उसकी आवाज बाहर नहीं जाए।












Click it and Unblock the Notifications