पत्नी का सर काटकर ले गया पुलिस स्टेशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपका दिल दहल जायेगा। मामला बाराबंकी जिले का है जहां एक युवक ने अवैध संबंध के चलते अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।

murder

दरअसल बाराबंकी जिले के मवैया गांव में रहने वाले मनीराम गौतम को अपनी पत्नी पर उसके जीजा के साथ अवैध संबंध था। जिसके चलते मनीराम ने अपनी पत्नी सुमन का गला गड़ासे से काटकर अलग कर दिया। हत्या के बाद मनीराम पत्नी की सर लेकर खुद पुलिस स्टेशन जाने लगे। तभी गांव के एक व्यक्ति ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

मनीराम को पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस की पूछताछ में मनीराम ने कहा कि उसकी पत्नी का उसके जीजा के साथ अवैध संबंध था। उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाया भी था लेकिन बावजूद इसके वह नहीं मान रही थी। मनीराम ने कहा कि उसकी पत्नी की वजह से पूरे गांव में उसकी बदनामी हो रही थी। मनीराम को अपनी पत्नी की हत्या करने का जरा भी अफसोस नहीं है।

मनीराम का कहना है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध के चलते उसका अक्सर विवाद होता था। मनीराम के तीन बच्चे हैं। घटना के समय सभी बच्चे स्कूल गये हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+