बीच बाजार शिक्षिका की मांग में भरा सिंदूर, विरोध करने पर की पिटायी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक मनचले ने बीच बाजार ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिसे देखकर लोग दंग रह गये। स्कूली टीचर के साथ मनचले की इस हरकत से टीचर काफी सदमे में है।
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाकर छेड़खानी करता है शिक्षक
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मुताबिकमहराजगंज में एक टीचर को रास्ते में रोककर मनचले ने उनकी मांग मे सिंदूर भर दिया। अचानक हुई इस घटना से शिक्षिका काफी घबरा गयी।
वहीं जब शिक्षिका ने मनचले का विरोध किया तो उसने उसकी पिटायी करना शुरु कर दी। लेकिन जब शिक्षिका ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरु किया तो मौके पर कई लोग जमा हो गये और मनचला अपने भाई के साथ भाग गया। इस घटना के बाद शिक्षिका काफी सदमें में आ गयी है और उसके पिता ने घुघली थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।













Click it and Unblock the Notifications