डेटिंग ऐप डाउनलोड करते ही आया अश्लील मैसेज, 5 दिन बाद लड़की की ये बात सुन उड़ गए होश

लखनऊ। लॉकडाउन के दौरान टाइमपास करने के लिए एक युवक ने अपने मोबाइल पर डेटिंग ऐप डाउनलोड कर ली। कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से अश्लील मैसेज आया। युवक को लगा उसे टाइमपास के लिए इससे अच्छा क्या हो सकता है, लेकिन ये ही उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई। इस डेटिंग ऐप के चक्कर में वह ऐसा फंसा कि अब मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर थाने में खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है। मामले पुलिस जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मामला राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थानाक्षेत्र का है। मानस नगर निवासी निजी कंपनी में काम करने वाले एक शख्स ने 11 अप्रैल को गूगल प्ले स्टोर से एक डेटिंग ऐप LAMOUR डाउनलोड की थी, लेकिन अब वह इससे छुटकारा चाहता है। इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय के मुताबिक, युवक के ऐप डाउनलोड करने के कुछ देर बाद ही उसके नंबर पर एक अंजान नंबर से अश्लील मैसेज आया। युवक ने उस नंबर पर फोन किया तो दूसरी तरफ से किसी लड़की ने बात की। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

5 दिन बाद लड़की की ये बात सुनकर युवक के उड़ होश

5 दिन बाद लड़की की ये बात सुनकर युवक के उड़ होश

इस दौरान लड़की अश्लील बातें भी करती थी। यही नहीं दोनों के बीच अश्लील वीडियो क्लिप का आदान-प्रदान भी होता रहा। लॉकडाउन के दौरान युवक लड़की से न सिर्फ अश्लील बातें कर रहा था बल्कि अश्लील वीडियो क्लिप भी फॉरवर्ड कर रहा था। युवक को लगा कि लॉकडाउन में उसका अच्छा टाइम पास हो रहा है, लेकिन पांच दिन बाद लड़की ने कुछ ऐसा कहा कि उसके होश उड़ गए। लड़की ने युवक से कहा कि उसने सभी अश्लील ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए हैं। लड़की की बातें सुनकर युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई।

युवक को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगी लड़की

युवक को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगी लड़की

लड़की युवक को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी और पैसे की मांग की। जब युवक ने लड़की की डिमांड पूरी करने से इनकार किया तो अश्लील ऑडियो और वीडियो क्लिप यू-ट्यूब पर डालने की धमकी दी। युवक ने परेशान होकर मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल आईजीआरएस पर मामले की शिकायत की। मामला थाना कृष्णा नगर पुलिस के पास पहुंचा। कृष्णा नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि दूसरी तरफ से बात करने वाली भी कोई लड़की नहीं, बल्कि लड़का ही है। मामले की जांच की जा रही है, आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+