मालती शर्मा हत्याकांड : रिटायर्ड DIG की पत्नी अल्का मिश्रा समेत 4 को उम्रकैद, 2 साल से थी फरार

डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी अलका मिश्रा कोर्ट से दोषी करार होने के बाद पिछले 2 साल से फरार चल रही थीं।

malti sharma case retired DIG wife alka mishra gets life time sentence

लखनऊ में रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी अलका मिश्रा को 18 साल पुराने मालती शर्मा हत्याकांड मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी अलका मिश्रा कोर्ट से दोषी करार होने के बाद पिछले 2 साल से फरार चल रही थीं। रविवार देर शाम लखनऊ पुलिस ने अलका मिश्रा को गाजीपुर से गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

2004 में हुई थी मालती शर्मा की हत्या

लखनऊ के सर्वोदय नगर में 7 जून 2004 को गुडंबा के कल्याणपुर निवासी भाजपा नेता मालती शर्मा की हत्या कर दी गई थी। मालती शर्मा मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली थीं। हत्या की सूचना मिलने पर तत्कालीन एसपी ट्रांसगोमती राजू बाबू सिंह और सीओ क्राइम राजेश्वर सिंह ने सिपाही राजकुमार राय व अल्का के करीबी रोहित यादव को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया था।

राजकुमार और रोहित के बयान के बाद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि मालती की हत्या की साजिश रिटायर्ड डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी व तत्कालीन विकासनगर की पार्षद अल्का मिश्रा ने रची थी। दोनों ही भाजपा की नेता थीं। मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा।

अल्का के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उनके घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। पुलिस हर जगह छापेमारी कर रही थी। रविवार को लखनऊ पुलिस ने गाजीपुर इलाके से अल्का को गिरफ्तार कर लिया। अलका को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में अलका मिश्रा, सिपाही राजकुमार, आलोक दुबे और रोहित सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+