ना बस ना कार अब गोमती में स्टीमर से पहुंचेगें गोमती नगर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में अब जल्द ही लोग बोट के जरिए गोमती नदी में अपना सफर तय करेंगे। इसके लिए लखनऊ के एमिटि स्कूल के छात्रों ने गोमती नदी को इस्तेमाल करने के लिए अपनी प्रस्तुति मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिखायी। इस प्लानिंग में छात्रों ने दिखाया कि कैसे सरकार गोमती नदी का इस्तेमाल करते हुए सड़कों पर बढ़ रहे ट्रैफिक को कम किया जा सकता है।
कुछ ही महीनों में लखनऊ में बदल जायेगी पर्यटन की तस्वीर
लखनऊ के इस कैमरामैन ने बदल दी सोशल मीडिया की सूरत
छात्रों ने अपनी प्रस्तुतिकरण में बताया कि लखनऊ शहर में लगभग 300 बसें, 17 हजार ऑटोरिक्शा और 12 लाख प्राइवेट वाहन चल रहे हैं। ऐसे में अगर लखनऊ गोमती नदी के तट पर बसा हुआ है और हमें इसका इस्तेमाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर किया जाना जाहिए जोकि पूरे शहर को जोड़ती है।
इसके जरिए ना सिर्फ प्रदूषण पर काबू पाने में सफलता मिलेगी बल्कि सरकार को भी काफी राजस्व की प्राप्ति होगी। इस योजना को शुरु करने में तकरीबन 60 करोड़ रुपए का खर्च आयेगा जिसके जरिए शहर के आठ पुलों के पास डॉकयार्ड और नावों का संचालन किया जा सकता है।
ऐसे में गोमती नगर से चौक पहुंचने में लोगों को सिर्फ आधे घंटे का वक्त लगेगा। वहीं इस प्रस्तुति को देखने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि जल्द ही वह इस योजना पर एक बैठक करेंगे और इसके क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications