लखनऊ में अब कोई नहीं मांग सकेगा भीख
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नवाबों का शहर कहा जाता है। जहां के लोगों की मधुर भाषा और यहां का लजीज खाना देश-विदेश से लोगों की अपनी ओर आकर्षित करता है, लेकिन शहरभर में घूमने वाले भिखारी इसकी खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करते हैं।

शहरभर में घूम-घूमकर भीख वाले इन भिखारियों की वजह से प्रशासन और यहां के सैलानी बहुत परेशान होते हैं। ऐसे में अब सरकार ने इससे निपटने की ठान ली है। राजधनी लखनऊ को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए आगामी 7 जुलाई को जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई है।
इस समस्या से निपटने के लिए पूरी योजना तैयार कर लीगई हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र ने बताया कि भिक्षावृत्ति निवारण को लेकर शाम पांच बजे विशेष बैठक में भिक्षावृत्ति से मुक्ति विषयक अभियान एवं कार्य योजना बनाए जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार की ओर से पूरी प्लानिंग तैयार की गई है।












Click it and Unblock the Notifications