मार्च के पहले हफ्ते तक लखनऊ विश्वविद्यालय होगा वाई-फाई
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों को सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए जल्द ही कैंपस को वाई-फाई किया जाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय को चरणबद्ध तरीके से वाई-फाई किया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रत्यांकन एवं मुल्यांकन परिषद ने विवि कैंपस का दौरा करने के बाद इसकी संस्तुति दे दी थी। विश्वविद्यालय के सभी विभागों के अध्यक्ष की बैठक में इस बात पर आम सहमति बनी कि इस काम को पूरा करने के लिए अगले एक हफ्ते तक सुझाव दिये जायेंगे।
पिछले वर्ष विश्वविद्यालय को बी ग्रेड मिलने की वजह से वाई-फाई नहीं किया गया था। लेकिन नैक के निरीक्षण के बाद इस बार इसे वाई फाई करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार इस मार्च माह के पहले हफ्ते में ही कैंपस को वाई करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस बार नैक ने लविवि को बेहतर ग्रेड दिये हैं।












Click it and Unblock the Notifications