महिला के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज करने पर 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
लखनऊ। लूट के फर्जी आरोप में महिला को गिरफ्तार करने वाले एसओ सहित सात पुलिसवालों को लखनऊ की एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। एसएसपी मंजिल सैनी ने इन सभी पुलिसकर्मियों को फटकार के साथ सस्पेंड कर दिया।
24 घंटे में दो पुलिसकर्मियों की हत्या से दहली यूपी

लखनऊ के पारा थाने के एसओ अशोक यादव, सब इंस्पेक्टर राम स्वारथ यादव, शिव शंकर सिंह, नारायन कुशवाहा और बलजीत यादव सहित सिपाही योगेंद्र यादव व छोटी बिट्टी को सस्पेंट कर दिया।
पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर एसएसपी ने आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ मामला भी दर्ज करने का आदेश दिया है। पारा पुलिस ने मार्च माह में शिव देवी नाम की महिला को दीपक नाम के व्यक्ति की शिकायत पर लूट की एफआईआर दर्ज की थी।
जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद शिव देवी ने डीजीपी ऑफिस में इन पुलिसवालों के खिलाफ शोषण की शिकायत दर्ज की। डीजीपी हेडक्वार्टर के सब इंस्पेक्टर संतोष ने मामले की जांच के बाद अशोक यादव को गलत आरोप में महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने का दोषी पाया।












Click it and Unblock the Notifications