लखनऊ में हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार हुआ अंतर्राष्ट्रीय तस्कर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस को बुधवार की देर रात छापेमारी में में बरामद हथियारों की जखीरे से प्रशासन के हाथ-पैर फूल गये हैं। पुलिस ने हजरतगंज इलाके में हथियारों के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में जिस तरह से इतना बड़ा हथियारों का जखीरा लखनऊ से बरामद हुआ है उसने किसी बड़ी घटना को अंजाम दिये जाने की शंका को जाहिर किया है।

अंतर्राष्ट्रीय तस्कर तारिक की हजरतगंज पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम हजरतगंज में गिरफ्तारी की। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। इस पूरे ऑपरेशन की कमान लखनऊ के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशस्वी यादव के हाथ में थी। पुलिस के खुफिया विभाग और अन्य सहयोगियों ने मंगलवार देर रात तस्कर तारिक के बताये संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।
तारिक नाम के इस अंतर्राष्ट्रीय तस्कर की पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस को तारिक के पास हथियारों का जखीरा प्राप्त हुआ है। बरामद हथियार अमेरिका, तुर्की और जर्मनी जैसे देशों के बने हुए हैं। इसके साथ ही तारिक के पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है।
बरामद हुआ हथियारों का जखीरा
लखनऊ पुलिस को अंतर्राष्ट्रीय तस्कर तारिक के पास से तीन अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट, 2 डबल बैरल रायफल, कई 9 एमएम पिस्टल. एके47, 20 गैस प्रोपेल्ड राइफल और एक विदेशी बाइक मिली है। जिस मात्रा में लखनऊ में इतने बड़े हथियारों का जखीरा पुलिस ने बरामद किया है उसे देखर प्रशासन के पसीने छूटने लगे हैं कि कहीं यह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी तो नहीं थे।
पशुओं की खाल भी बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशस्वी यादव ने बताया कि तारिक सिर्फ हथियारों का ही तस्कर नहीं है बल्कि वह पशुओं के खाल की भी तस्करी करता है। तारिक के पास से पशुओं के खाल, सींग और अन्य तरह के अंग मिले हैं, जिन्हें लैब भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications