लखनऊ: चालान काटने से नाराज हुई युवती ने बीच सड़क किया हंगामा, दरोगा की कैप और ATM डिक्की में लॉक

लखनऊ: चालान काटने से नाराज हुई युवती ने बीच सड़क किया हंगामा, दरोगा की टॉपी और ATM डिक्की में लॉक

लखनऊ। राजधानी लखनऊ एक हैरान कर देने वाला वाक्या सामने है, जिसे सुनकर आप सभी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां चैकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार युवती का चलान काट दिया। चलान काटे जाने से नाराज युवती ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान युवती ने दारोगा की कैप और एटीएम कार्ड छीन कर स्कूटी की डिक्की में बंद कर दिया। युवती की यह हरकत देख हर कोई सन्न रह गया। तो वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Lucknow News: woman clashed with up police after challan

ये मामला लखनऊ के गोमतीनगर रिवर फ्रंट पुल का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, पारा निवासी युवती बिजली विभाग में संविदा कर्मी है। वो शुक्रवार रात 8.45 बजे करीब वह रिवर फ्रंट पुल के पास पहुंची। सड़क पर स्कूटी लगाने के बाद वह आइस्क्रीम खरीद कर खाने लगी। इस दौरान गश्त कर रहे दारोगा शांतनु ने स्कूटी हटाने को कहा। युवती ने दारोगा की बात अनसुनी कर दी। जिसके बाद पुलिसकर्मी ने उसकी स्कूटी की तस्वीर खींच ली।

ई-चालान होते ही युवती के मोबाइल पर मैसेज आ गया। जिसे देखते ही युवती तैश में आ गई। उसने दारोगा से बहस करना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे बताया कि उसने 1090 चौराहे पर सिग्नेल जंप किया है। इतना कहना था कि महिला आगबबूला हो गई। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गई। लड़की बीच सड़क हंगामा करती रही और कांस्टेबल अपने मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। इस दौरान युवती ने उनकी कैप और एटीएम कार्ड छीन कर डिग्गी में रख दिया।

शांतनु युवती से कैप और एटीएम कार्ड लौटाने के लिए कहते रहे। मगर, युवती बात सुनने को तैयार नहीं हुई। हंगामा बढ़ते देख राहगीर महिलाओं ने युवती को समझाया। जिसके बाद दारोगा की कैप और एटीएम कार्ड युवती ने लौटाते हुए माफी मांग ली। पुलिस आयुक्त के मुताबिक, युवती 500 रुपए का चालान कटने पर नाराज हो गई और कैप और एटीएम कार्ड रख लिया। हालांकि कुछ लोगों के आने के बाद युवती ने पुलिस की कैप वापस कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+