Lucknow: बच्चे न होने पर पति बना हैवान, पत्नी से बनाए अप्राकृतिक संबंध और नाजुक अंगों पर किए ब्लेड से वार

शादी के 6 साल तक कोई संतान ने होने पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पति हैवान बन गया। उसने शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और नाजुक अगों पर ब्लेड से कई वार किए।

Lucknow News

Lucknow News: खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (lucknow) से है, जहां एक पति हैवान बन गया। शादी के 6 साल बाद भी जब कोई संतान नहीं हुई तो आरोपी पति ने अमानवीयता पर उतर आया। नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इसके बाद हैवान बने पति ने पत्नी के नाजुक अंगों पर ब्लेड से कई वार किए और लहूलुहान कर दिया।

घायल अवस्था में पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला के 6 साल पहले गांव निवासी युवक से शादी हुई थी।

शादी के 6 साल बाद भी दोनों के कोई संतान नहीं हुई, जिसके बाद पीड़िता के पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पति की रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता महिला करीब 3 महीने पहले अपने मायके चली गई थी। लेकिन महिला का पति 26 दिसंबर को उसे मायके से मनाकर घर ले आया।

आरोप है कि रात करीब 12 बजे उसने शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। जब महिला ने विरोध किया तो वह हमलावर हो गया। आरोपी पति ने महिला के नाजुक अंगों और सीने पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला को गंभीर हालत में झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती करावाया गया।

Recommended Video

    लखनऊ: प्रेम प्रसंग के शक में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट,देखें पूरी खबर

    इस पूरे मामले पर पीड़िता के भाई ने पुलिस को अप्राकृतिक संबंध और जान से मारने के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे ने बताया कि पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व जान से मारने का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी हावभाव से मानसिक बीमार लग रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+