Lucknow: गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी हत्याकांड में घायल बच्ची का हुआ सफल ऑपरेशन, CM योगी ने की थी मुलाकात
Sanjeev Maheshwari Jeeva: लखनऊ की जिला अदालत में हुए संजीव माहेश्वरी जीवा हत्याकांड में जिस बच्ची को गोली लगी थी उसका सफल ऑपरेशन कर दिया गया है। सीएम योगी ने भी इस बच्ची से अस्पालत जाकर मुलाकात की थी।

Sanjeev Maheshwari Jeeva: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जिला अदालत में बुधवार को गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा को गोली मारने वाले हत्यारे की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई 18 महीने की एक लड़की का किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार को सफल ऑपरेशन किया गया। गुरुवार को ही सीएम योगी ने इस बच्ची से मिलकर हालचाल जाना था।
सफल ऑपरेशन कर निकाली गई गोली
ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संदीप तिवारी ने बताया कि डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक गोली निकाल दी। फिलहाल बच्ची को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा, "हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
24 घंटे आईसीयू में रखी जाएगी बच्ची
केजीएमयू के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में स्थानांतरित करने में कम से कम 24 घंटे का समय लगेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उसे कोई संक्रमण न हो और उसके फेफड़े बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के ठीक से काम करें।
गोली लगने से फेफड़ा हो गया था डैमेज
इससे पहले, 7 जून को, उसे बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू रेफर कर दिया, क्योंकि एक गोली शिशु के सीने के बगल में घुस गई थी और उसके एक फेफड़े डैमेज कर दिया था। प्रारंभ में, KGMU के अधिकारियों ने कहा था कि गोली 7 जून को हटा दी गई थी।
पहले दिन हुई थी छोटी सर्जरी
हालांकि, उन्होंने बाद में स्पष्ट किया कि घाव को साफ किया गया था और उसको ठीक करने के लिए एक छोटी सी सर्जरी की गई थी। केजीएमयू के अधिकारियों ने कहा कि घायल कांस्टेबल की हालत स्थिर है और आपातकालीन सर्जरी इकाई में उनका स्वास्थ्य लाभ हो रहा है।
गुरुवार को सीएम योगी ने की थी मुलाकात
एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में कोर्ट परिसर में गोलीकांड में घायल हुई डेढ़ साल की बच्ची से मुलाकात की( आदित्यनाथ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर के वार्ड पहुंचे जहां बच्ची लक्ष्मी को भर्ती कराया गया था और उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।












Click it and Unblock the Notifications