Lucknow: स्ट्रीट डॉग को पहले लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार, फिर लाश को रस्सी से बांधकर 100 मीटर तक घसीटा

Lucknow News: लखनऊ पुलिस को एक वायरल वीडियो मिला है, जिसमें एक शख्स कुत्ते को पीट-पीकर मारत हुए और रस्सी से बांधकर घसीटता हुआ नजर आ रहा है।

Street dog

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पशु क्रूरता की एक अमानवीय तस्वीर सामने आई है। यहां एक शख्स ने लाठी-डंडे से स्ट्रीट डॉग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जब उसका इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने स्ट्रीट डॉग के पैर में रस्सी बांधकर उसे 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। बता दें कि आरोपी शख्य ने स्ट्रीट डॉग की हत्या करने के बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया। वहीं, अब इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए है। पशु क्रूरता के इस वीडियो के वायरल होने लोगों में काफी गुस्सा है।

बता दें कि पशु प्रेमी लखनऊ पुलिस से आरोपी शख्स को गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। यह मामला राजधानी लखनऊ के नौबस्ता बाजार इलाके का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बीते दो दिनों से वायरल हो रहा है।

खबरों के मुताबिक, आरोपी की पहचान पप्पू के रूप में हुई है। जिसने एक ऑटो चालक के साथ मिलकर इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया है। वायरल वीडियो के मुताबिक, पप्पू नाम के एक शख्स ने गली में मौजूद आवार कुत्ते की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद उसके शव को रस्सी से बांधा और 100 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें पप्पू कुत्ते के शव को रस्सी के सहारे करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटते और नाले में फेंकने से पहले देखा जा सकता है। इस दौरान आरोपी के पीछे-पीछे एक बुजुर्ग भी हाथ में डंडा लिए चलता नजर आ रहा है।

Recommended Video

    लखनऊ: जमीन से निकला भारी खजाना, बेशकीमती सिक्कों का मटका पाकर ठेकेदार फरार

    इस घटना को लेकर जो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में आक्रोश है। वीडियो और पशु प्रेमियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पश्चिम क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+