Lucknow News: यूक्रेनी महिला ने की आत्महत्या, 3 महीने पहले ही आई थी ससुराल
Sucide in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक विदेशी महिला के सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के आशियााना इलाके में यूक्रेन की रहने वाली एक महिला ने अपने घर में ही फांसी लगा ली है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के आशियाना इलाके में यह मामला सामने आया है। यूक्रेन की रहने वाली ओक्साना एम (27) ने आत्महत्या कर ली। वह अपने पति और बच्चे के साथ रहती थी। वह यूक्रूने की रहने वाली थी।

घटन की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications