Lucknow: चलती कार के सनरूफ को खोलकर रोमांस करता दिखा कपल, Video हुआ वायरल

लखनऊ के लोहिया पथ पर कार के सनरूफ खोलकर कपल के रोमांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Lucknow News

Lucknow News: तहजीब के शहर लखनऊ में 'इश्क का बेशर्म रंग' एक बार फिर देखने को मिला है। यहां स्कूटी पर रोमांस के बाद कार के सनरूफ खोलकर रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो ने एक बार फिर लखनऊवासियों को शर्मसार कर दिया। बता दें, यह वारयल वीडियो लखनऊ के लोहिया पथ का है। वीडियो सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस भी हरकत में आ गई और वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Recommended Video

    Lucknow: चलती कार के सनरूफ को खोलकर रोमांस करता दिखा कपल, Video हुआ वायरल

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए यह वीडियो लखनऊ के लोहिया पथ का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की एक-दूसरे के गले में हाथ डाल कर रोमांस करते हुए किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस कार के पीछे चल रही कार में बैठे किसी शख्स ने इन दोनों कपल्स की हरकतों का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फुटेज में वीडियो बनाने वाला शख्स कह रहा है कि लखनऊ का कल्चर कभी इस तरीके का नहीं रहा, ये बड़े घर के लोग हैं जो इस तरीके की हरकत कर रहे हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और वीडियो का संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने लोहिया पार्क से लेकर गौतम पल्ली थाने तक लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। जिससे गाड़ी का नंबर पता चल सके।

    इस मामले में एडीसीपी ट्रैफिक ने मीडिया को बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है, गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही आऱोपियों को पता लगा लिया जाएगा और फिर मोटर व्हीकल एक्ट उल्लंघन के तहक कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक लड़का-लड़की का सरेआम चलती स्कूटी पर रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इन दोनों ने जहां ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं तो वही दूसरी ओर अश्लीलता की सारी हदें भी पार कर दीं।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चलती स्कूटी को लड़का चला रहा है और लड़की उसके आगे उल्टी बैठकर उसे हग किए हुए हैं और बीच-बीच में उसे Kiss कर रही है। लड़का-लड़की की इन हरकत को देखकर स्कूटी के आस-पास चल रहे लोग एकदम से हैरान रह गए तो वहीं कुछ लोगों ने फिल्मी अंदाज में चल रहे इन दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया था। वहीं, स्कूटी को सीज कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+