दोस्त की गर्लफ्रेंड से शारीरिक संबंध बनाने चाहते थे वो, लड़की के इनकार करने पर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

दोस्त की गर्लफ्रेंड से शारीरिक संबंध बनाने चाहते थे वो, लड़की के इनकार करने पर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

लखनऊ, जून 15: खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। यहां 13 जून को सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के पिपरसण्ड गांव के जंगल में एक युवती की लाश मिली थी, जिसका पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मोहम्मद कैफ ने बताया कि उसने पहले युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को भी बुला लिया, युवती पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। लेकिन युवती ने मना कर दिया और चीखने-चिल्लाने लगी। तो चाकू से लड़की के जिस्म को छलनी कर दिया। वो लगातार लड़की पर वार करते रहे और जब चाकू टूट कर उस लड़की की रीढ़ की हड्डी में जा फंसा, तब आरोपी वहां से फरार हो गए।

Lucknow News: boyfriend killed girlfriend after she denied to physical relationship with his friends

Recommended Video

    Boyfriend के दोस्त Girlfriend से बनाना चाहते थे शारीरिक संबंध, मना किया तो हुआ ये | वनइंडिया हिंदी

    डीसीपी सोमेन वर्मा के मुताबिक, मृतक युवती मूलरूप से सीतापुर जिले की रहने वाली थी और बीएससपी प्रथम वर्ष की छात्रा थी, जो स्कूटर इंडिया के पास अपने परिजनों के साथ रहती थी। 13 जून को उसका शव सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के पिपरसंड के जंगल में पड़ा मिला। मृतक युवती के परिजनों ने बताया कि वो 12 जून की शाम को घर से उस वक्त गायब हो गई, जब उसके पिता ड्यूटी पर गए हुए थे और मां अपने गांव गई हुई थी। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से वो मोहम्मद कैफ नामक के युवक के साथ फोन पर बातचीत कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने मो.कैफ का मोबाइल नंबर लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी।

    मो.कैफ ने पूछताछ में कबुला जुर्म
    पुलिस को मो.कैफ की लोकेशन आजाद नगर मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में मो. कैफ ने बताया कि 12 जून को युवती में से मेरी बात हुई तो उसने बताया कि आज मेरे घर पर कोई नहीं है। जिसके बाद मेरे दिमाग में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का ख्याल आया। पूछताछ में कैफ ने बताया कि उसने युवती को बहला-फुसलाकर उसे घर से बाहर आने के लिए तैयार कर लिया। जिस समय मेरी उससे बात हो रही थी उस समय मैं अपने मित्र आकाश यादव और विशाल कश्यप साथ ताडी पी रहे थे।

    दोस्तों ने भी कही शारीरिक संबंध बनाने की बात
    कैफ ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके दोनों दोस्तों ने उसकी बात सुन ली और कहा कि तुम हम लोगों को भी मजा कराओं, आखिर हम तुम्हारे दोस्त है। तभी मेरे दोस्त विशाल ने मुझे बताया कि इसको लेकर तुम नवोदय विद्यालय के सामने के जंगल में ले आओ, वहां पर एकान्त रहता है। जिसके बाद मो.कैफ ने अपने दोनों दोस्तों विशाल और आकाश को नवोदय विद्यालय छोड़ दिया। फिर स्कूटर इंडिया चौराहे के पास से अपनी गर्लफ्रेंड को भी नवोदय विद्यालय के सामने वाले जंगल में ले गया।

    दोस्तों को खुश करने से किया इनकार तो ले ली जान
    पूछताछ में मो.कैफ ने बताया कि मैने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। जब मैं शारीरिक संबंध बना चुका था तो अपने दोस्तों को इशारा कर दिया, जो झाड़ी के दूसरी और छिप कर बैठे थे। वे दोनों वहां आ गए और उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। लेकिन उसने मना कर दिया और चीखने-चिल्लाने लगी। जिसके बाद आकाश ने उसका हाथ और विशाल ने उसका पैर पकड़ लिया। कैफ बताया कि उसने भी अपनी गर्लफ्रेंड को समझाने कि इन दोनों को खुश कर दो क्योंकि ये दोनों मेरे बहुत पक्के दोस्त हैं। लेकिन वह नहीं मानी और चीखने-चिल्लाने लगी। इस पर विशानल ने अपने पास रखे हुए चाकू से उसकी पीठ पर मार दिया।

    हत्यारों ने पार कीं क्रूरता की हद
    पुलिस के मुताबिक, तीनों ने बताया कि उसकी हत्या रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की थी। सोमवार शाम को पैनल ने छात्रा केशव का पोस्टमॉर्टम किया, जिसमें सामने आया कि उसके शरीर पर छोटे-बडे़ 25 घाव मिले। छह इंच के चाकू से किए गए 15 घाव काफी गहरे थे। वहीं दो घाव आर-पार थे। सभी घाव पीठ, पेट, सीने और पैर पर लगे हैं। इसके अलावा गला कसा गया था। चाकू का वार इतनी बेरहमी से किया गया था कि छात्रा के यूरिनल का थैला भी फट गया था। चाकू का एक टुकड़ा छात्रा के रीढ़ की हड्डी में फंसा मिला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+