लखनऊ: गर्लफ्रेंड की बेवफाई से नाराज प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, फिर खुद लगा ली फांसी
लखनऊ: गर्लफ्रेंड की बेवफाई से नाराज प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, फिर खुद लगा ली फांसी
लखनऊ। खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। यहां पीजीआई क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे से प्रेमी-प्रेमिका के शव मिले है। शव मिलने की सूचना फॉरेंसिक विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने और युवती के घरवालों को फोन किया था। फोन कर उसने कहा था कि तुम्हारी लड़की ने उसके साथ बेवफाई की है, अब कुछ नहीं बचा, इसकी हत्या करने के बाद खुद सुसाइड कर रहा हूं।

क्या है पूरा मामला
ये मामला पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित होटल वृन्दावन योजना में ओयो होटल के रूम नंबर 106 का है। एसीपी कैंट अर्चना सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रजनी खंड शारदा नगर निवासी शुभम वर्मा सूर्य नगर मानकनगर निवासी दिव्या कन्नौजिया के साथ होटल के कमरे में आया था। दोनों ने आधार कार्ड देकर कमरा बुक कराया था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वेटर ने दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद वेटर ने होटल के मैनेजर गौरव सिंह को इसके बारे में जानकारी दी।
112 पर होटल के मैनेजर ने दी थी सूचना
गौरव ने भी दरवाजे पर कई बार आवाज दी, लेकिन शुभम और दिव्या ने कोई जवाब नहीं दिया। जवाब ना मिलने पर मैनेजर को संदेह हुआ तो उन्होंने 112 पर फोन किया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलकर पुलिसकर्मी भीतर दाखिल हुए, जहां शुभम और दिव्या मृत पाए गए। पुलिस ने फांसी के फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा और दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया कि दिव्या के गले पर चोट के निशान मिले हैं वहीं, शुभम दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका था। पुलिस ने शुभम और दिव्या के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
प्रेमिका के परिजन और भाई को किया था कॉल
पुलिस जांच में होटल के कमरे से शुभम और दिव्या का मोबाइल भी बरामद हुए है। इससे कई सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के मुताबिक शुभम के मोबाइल से अंतिम कॉल भाई और प्रेमिका के परिजनों को किया गया था। फोन पर उसने कहा था कि तुम्हारी लड़की ने मेरे साथ बेवफाई की है, मैं अब जी नहीं सकता। मैं उसे मार दूंगा और खुद मर जाऊंगा।
मोबाइल में मिले सैकड़ों मैसेज
पुलिस के मुताबिक, दोनों के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। उनके मोबाइल की पड़ताल की गई है। दोनों ने एक दूसरे को व्हाट्सएप पर सैकड़ों मैसेज भेजे हैं। पुलिस ने मोबाइल को जांच के लिए भेज दिया है। वहीं उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है कि क्या मामला था कि दोनों के प्यार में इस तरह की नफरत पैदा हो गई।
क्या बोले अधिकारी
एडीजीपी पूर्वी रवि कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन कुछ दिनों से युवक को इस बात का संदेह था कि लड़की उसके साथ बेवफाई कर रही है। इसी बात से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। युवती की हत्या से पहले उसने लड़की के घर पर फोन करके इसकी जानकारी दी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications