तय समय से पहले पूरा होगा लखनऊ मेट्रो का काम
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने मेट्रो के काम को तय समय में पूरा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर डिपो में काम काफी तेजी चल रहा है और हम जल्द ही मेट्रो का ट्रायल शुरु कर देंगे।

कुमार केशव ने 85 किलोमीटर की दूरी में बन रहे कॉरीडोर का मुआयना करने के बाद कहा कि वह लखनऊ मेट्रो के इस फेज के काम को तय समय सीमा से पहले पूरा कर लेंगे। इस दौरान केशव ने तमाम जगहों का मुआयना किया।
लखनऊ मेट्रों के पहले फेज के काम को तय समय सीमा पर पूरा करने की बात कहते हुए कुमार केशव ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच के रूट को समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन का कुमार केशव ने दौरा किया यहां का काम एलएंडटी करवा रही है। उन्होंने कॉट्रैक्टर से काम को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है। उन्होंने स्टेशन के भीतर जाने और बाहर आने के काम को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।
इसके अलावा कुमार केशव ने श्रंगार नगर रेलवे स्टेशन, अवध रोटरी का दौरा किया। अवध रोटरी में काम की रफ्तार को तेज करने का निर्देश दिया। इसके बाद कुमार केशव ने ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन का दौरा किया जहां ाम अंतिम चरण में है।
ट्रांसपोर्ट नगर में पटरी बिछाये जाने का काम पूरा हो गया है और यहां रखरखाव का काम चल रहा है। यहां उन्होंने कॉट्रैक्टर सैम इंडिया बिल्ट वेल प्राइवेट लिमिटेड को काम को तेज करने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि यहां से ही मेट्रो की पहली ट्रेन शुरु होगी।












Click it and Unblock the Notifications