खुशखबरी- चंद महीनों की दूरी पर है लखनऊ मेट्रो

लखनऊ। अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी लखनऊ मेट्रो की जल्द शुरुआत होने वाली है। लखनऊ मेट्रों के पहले फेज के लिए ट्रायल का काम दिसंबर माह में शुरु होगा। लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में रेलवे ट्रैक बिछाने का काम शुरु हो गया है।

देखिये लखनऊ मेट्रो का पहला लुक, एक साथ करेंगे 1100 यात्री सफर

Lucknow metro trial work to start in December 4 station work is almost complete

जल्द ही आलमबाग तक पटरी बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में लखनऊ मेट्रो आम लोगों के लिए शुरु हो जाएगी। मेट्रो के चार रेलवे स्टेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट से आलमबाग के बीच पिलर और गाटर का काम काफी समय पहले पूरा हो चुका है।

-
खुशखबरी-चंद महीनों की दूरी पर है लखनऊ मेट्रो

खुशखबरी-चंद महीनों की दूरी पर है लखनऊ मेट्रो

-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
खुशखबरी- चंद महीनों की दूरी पर है लखनऊ मेट्रो

खुशखबरी- चंद महीनों की दूरी पर है लखनऊ मेट्रो

खुशखबरी- चंद महीनों की दूरी पर है लखनऊ मेट्रो।
-

गौरतलब है कि लखनऊ मेट्रो के सिविल काम को सितंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य था। लखनऊ मेट्रो के एमडी का कहना है कि मेट्रो का काम तय समय सीमा के भीतर किया जा रहा है। मेट्रो के काम में अभी 169 दिनों का काम अभी बाकी है। नार्थ-साउथ कोरिडोर का अंडरग्राउंड वर्क भी अगले माह जुलाई में शुरु हो जाएगा। भूमिगत कार्य के दौरान लोगों को दिक्कत नहीं हो इसके लिए वैकल्पिक रूट तैयार किया जाएगा, जिससे मेट्रो का काम बिना बाधा के चलता रहे।

आपको बता दें कि मेट्रों में कर्मचारियों की भर्ती के लिए खास ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। लखनऊ मेट्रो के 93 रेलवे स्टेशन कंट्रोलर को जल्द ही जोड़ा जाएगा, जबकि 59 स्टेशन कंट्रोलर के छात्र पहले इससे जुड़ चुके हैं। लखनऊ मेट्रो में कंट्रोलर की तैनाती से पहले चार हफ्ते की ट्रेनिंग दिल्ली में दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+