लखनऊ मेट्रो को मिली केंद्र सरकार की मदद, अक्टूबर से दौड़ने लगेगी मेट्रो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी की मेट्रो को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गयी है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लखनऊ मेट्रों में राज्य सरकार को 50 फीसदी की मदद मिलेगी।

केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नार्थ-साउथ कॉरिडोर के लिए लखनऊ मेट्रो को 1350 करोड़ रुपये की मदद मिलेगी। केंद्र सरकार की मदद की मंजूरी के बाद ही सेना, रेलवे और बीएसएनएनएल सहित केंद्रीय एजेंसियों से भी मेट्रो के निर्माण में मदद मिलेगी।
केंद्र की मदद के बाद अब लखनऊ मेट्रो को से 1350 करोड़ की मदद मिलेगी। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर से मुंशीपुलिया तक करीब 22 किलोमीटर के इस रूट की लागत 6900 करोड़ रुपये होगी जिसका 20 फीसदी राज्य सरकार वहन करेगी। वहीं 20 फीसदी केंद्र सरकार और 60 फीसदी विदेशी कर्ज के जरिए हासिल किया जाएगा।
लखनऊ मेट्रो को विदेशी ऋण यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक, एशियन डवलपमेंट बैंक, जापानी बैंक जाइका और फ्रांसीसी बैंक ईएफडी के जरिए मिलेगा।
आपको बता दें कि इस रूट पर कुल 22 स्टेशन होंगे। जिसमें 19 एलीवेटेड और 3 भूमिगत स्टेशन बनाये जायेंगे। साथ ही यह रूट 19.43 एलीवेटेड ट्रैक और 3.4 किलोमीटर भूमिगत ट्रेन दौडेगी। यह रूट अगले वर्ष अक्टूबर तक तैयार हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications