COVID-19: लखनऊ में कोरोना विस्फोट, मेदांता अस्पताल के 33 स्टाफ हुए संक्रमित

लखनऊ, 04 जनवरी: देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का संक्रमण पैर पसार रहा है। इस बीच राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। मेदांता अस्पताल में एक साथ करीब 33 मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि ये सभी असिम्प्टोमेटिक हैं। सभी रैंडम टेस्टिंग में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अस्पताल की तरफ से सभी संक्रमितों को 5 दिनों की छुट्टी देकर क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है।

Recommended Video

    Corona In India: Delhi AIIMS के 50, Lucknow Medanta के 40 Doctor Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
    lucknow medanta hospital 40 staff test positive for covid 19

    उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा

    उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का संक्रमण रफ्तार पकड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 572 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोई भी मौत दर्ज नहीं की गई। वहीं, इस दौरान 34 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 2,261 है। इससे पहले रविवार को 552 नए केस मिले थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में गाजियाबाद में सर्वाधिक 130, गौतमबुद्धनगर में 101, लखनऊ में 86, मेरठ में 49 और आगरा में 33 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक जनवरी को गाजियाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85, गौतमबुद्धनगर में 61, लखनऊ में 58, मेरठ में 48 और आगरा में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6 थी।

    यूपी में कोरोना संक्रमण दर में हो रही लगातार बढ़ोतरी

    यूपी के अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रमण दर में निरंतर वृद्धि हो रही है और रविवार को संक्रमण दर 0.4 प्रतिशत रही जो पिछले 15-20 दिनों में काफी तेजी से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि दो हजार से अधिक मरीज उपचाराधीन हैं। बता दें, कोरोना के संक्रमण को देखते हुए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल पर रैंडम पीसीआर की व्यवस्था लागू हो गई है। लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन शहरों से आने वाली उड़ान के यात्रियों पर अब विशेष फोकस किया जा रहा है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई से आने वाली उड़ान के यात्रियों के रैंडम पीसीआर टेस्ट की व्यवस्था की गई है। घरेलू टर्मिनल पर बूथ लगाए गए हैं। आगमन वाले स्थल के पास इन तीन शहरों से आने वाले कुछ यात्रियों की जांच लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की ओर से कराई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+