'कोई मुझे जबरदस्ती हासिल करना चाहता है', कैब ड्राइवर को पीटने वाली Lucknow Girl बोली

लखनऊ, 12 अगस्त: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैब ड्राइवर को पीटने वाली युवती प्रियदर्शिनी नारायण यादव नया दावा किया है। प्रियदर्शिनी के मुताबिक, पिछले कुछ महीने से कुछ लोग उसका पीछा कर रहे है। इतना ही नहीं, प्रियदर्शिनी ने यह भी दावा किया है कि ये एक तरफा प्यार भी हो सकता है कि कोई मुझे जबरदस्ती हासिल करना चाहता हो। हालांकि, प्रियदर्शिनी के दावों में कितनी सच्चाई यह तो पुलिस जांच का विषय है।

Recommended Video

    Lucknow girl का नया वीडियो आया सामने, देखकर बोले लोग- सही में इलाज की जरूरत है

    कोर्ट में दिखाएंगी CCTV फुटेज

    कोर्ट में दिखाएंगी CCTV फुटेज

    प्रियदर्शिनी नारायण यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो इस मामले में अब सुलह करना चाहती हैं। प्र‍ियदर्शनी ने कहा कि यदि मामला नहीं सुलझता है तो वह कोर्ट में पिछले छह महीने के दौरान की मेट्रो और अन्‍य जगहों की सारी सीसीटीवी फुटेज दिखाएंगी। इसके साथ ही बताएंगी कि उन पर कितनी बार हमला हुआ है। प्रियदर्शिनी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि यह किसी का एकतरफा प्‍यार भी हो सकता है।

    पुलिस पर भी लगाए आरोप

    पुलिस पर भी लगाए आरोप

    इतना ही नहीं, प्रियदर्शिनी ने कहा कि अगर पुलिस अपना काम ठीक से करती तो वह कैब ड्राइवर की पिटाई नहीं करती। क्योंकि पुलिस ने और कानून ने अपना काम नहीं किया, इस वजह से उसने कानून को हाथ में लेकर थप्पड़ चलाए। यदि पुलिस अपना काम करती तो उन्‍हें इस तरह कानून को अपने हाथ में नहीं लेना पड़ता।

    ब्लैक एक्टिविटी होती थी वहां

    ब्लैक एक्टिविटी होती थी वहां

    वहीं, काले गेट के वायरल वीडियो के संबंध में पूछ गए सवाल के जवाब में कहा कि यह इंटरनेशल सिक्योरिटी का मामला है।कोई अपना गेट या घर काला नहीं करता है। वहां पर ब्लैक एक्टिविटी होती थी, इस वजह से मैंने मना किया था, लेकिन वहां भी अगर पुलिस अपना काम करती तो मुझे कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+