लखनऊ: रिटायर्ड फौजी ने बेटे के इलाज के लिए CM Yogi से मांगी मदद, चिट्ठी लिख कही ये बात

लखनऊ, मई 19: कोरोना वायरस संक्रमण के चलते परिवार के परिवार उजड़ रहे हैं। बच्चे अनाथ हो रहे हैं तो वहीं, मां-बाप भी अपने बच्चों को खो रहे हैं। इस बीच एक रिटायर्ड फौजी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर बेटे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है। रिटायर्ड फौजी ने कहा कि कोरोना संक्रमण ने बेटे की किडनी और फेफड़ों पर बुरा असर डाला हैं। अब तक इलाज के नाम पर प्राइवेट अस्पताल में 20 लाख रुपए खर्च कर चुका है, लेकिन अब भी हालत गंभीर बनी हुई है।

Lucknow: ex army man wrote to CM Yogi Adityanath to help his treatment of son

क्या है पूरा मामला
दरअसल, पूर्व सैनिक बालाजी त्रिपाठी के बेटे अभिषेक त्रिपाठी (25) का वर्ष 2016 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। चिट्ठी में बताया कि अभिषेक त्रिपाठी 10 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उनको 15 अप्रैल को फेफड़े के 75 प्रतिशत तक संक्रमित होने और ऑक्सीजन लेवल कम होने सहित कई दिक्कतों के बाद किसी तरह हर्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस अस्पताल में 27 अप्रैल को अभिषेक की तबियत और बिगड़ने लगी। सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्होंने किसी अच्छे लेवल 3 के कोविड अस्पताल में बेड की गुहार लगाई।

Lucknow: ex army man wrote to CM Yogi Adityanath to help his treatment of son

किडनी पर पड़ा बुरा असर
पिता दो दिन सीएमओ कोविड कमांड सेंटर से बेटे को किसी अच्छे अस्पताल में शिफ्ट करने की गुहार लगाते रहे। लेकिन 29 अप्रैल को अभिषेक को चंदन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पांच मई की अभिषेक की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। जिसपर अभिषेक को छह मई को नॉन कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन इलाज के दौरान अभिषेक की किडनी पर बुरा असर पड़ा। रेस्पेटरी सिस्टम फेल होने पर अभिषेक को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।

जमा पूंजी का तकरीबन 20 लाख रुपए किया खर्च
इस दौरान रिटायर्ड सैनिक पिता ने अपनी सारी जमा पूंजी और रिश्तेदारों से मदद लेकर 20 लाख रुपए अभिषेक के इलाज में खर्च कर दिया। लेकिन अब आगे खर्च करने के लिए उनके पास पैसा नहीं बचा है। इसके बाद उन्होंने सीएम को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि मेरे बेटे की जिंदगी बचा लीजिए। मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। एक घर है जिसे बेचने पर विवश हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+