Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अवैध खनन मामले में ED ऑफिस पहुंची IAS बी चंद्रकला, पूछताछ के बाद छोड़ा

Lucknow News, लखनऊ। अवैध बालू खनन मामले में हमीरपुर की पूर्व जिलाधिकारी बी चंद्रकला (IAS B.Chandrakala) बुधवार सुबह 9 बजे प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुई। इस दौरान कई घंटों तक उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें छोड़ दिया। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले दिनों बी. चंद्रकला समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया था। बता दें कि सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।

lucknow: ed interrogated IAS B Chandrakala in illegal mining case

खबरों के मुताबिक, ईडी ने चंद्रकला से पूछताछ के लिए लगभग 15 से ज्यादा सवाल तय कर रखे थे। बता दें कि 24 जनवरी को आईएएस बी चंद्रकला को ईडी के लखनऊ ऑफिस में पेश होने को कहा गया था। लेकिन बी चंद्रकला ईडी के सामने पेश नहीं हुई थी। उन्होंने अपने वकील को दस्तावेजों के साथ ईडी दफ्तर भेजा था। वकील एस अहमद सऊद ने कहा था कि बी चंद्रकला नियत समय पर उपस्थित होगी। हालांकि, इन दस्तावेजों से ईडी संतुष्ट नहीं था, जिसके बाद उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया।

lucknow: ed interrogated IAS B Chandrakala in illegal mining case

2012 से 2016 के बीच हुआ था खनन
हमीरपुर जिले में 2012 से 2016 के बीच हुए अवैध खनन के मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए उन्हीं ग्यारह लोगों को आरोपी बनाया था जिन्हें सीबीआई ने बनाया था। बता दे कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में 11 लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आईएएस बी.चंद्रकला, सपा एमएलसी रमेश चंद्र मिश्रा समेत 11 लोग शामिल हैं। कुछ दिन पहले सीबीआई ने आईएएस बी.चंद्रकला समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+